वाइट डिस्चार्ज रोज क्यों निकलता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 11:26

लिकोरिया का कारण शरीर में पोषण की कमी और योनि के अंदर बैक्टीरिया मौजूद होना है। अत्यधिक मानसिक तनाव, भारी काम या व्यायाम आदि भी इसका कारण बन सकते हैं।

कब और किन स्थितियों में वाइट डिस्चार्ज नॉर्मल होता है।

पीरियड से पहले और पीरियड के बाद अगर डिस्चार्ज हो तो नॉर्मल माना जाता है इससे महिलाओं को किसी तरह के इंफेक्शन का खतरा नहीं होता।
हॉर्मोन्स में बदलाव होने पर वजाइनल डिस्चार्ज नॉर्मल माना जाता है।
प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज नॉर्मल माना जाता है।
पीरियड आने से कुछ दिन पहले व्हाइट डिस्चार्ज कोशिकाओं और द्रव से भरा होता है जो नॉर्मल होता है। इस डिस्चार्ज का रंग हल्का पीला होता है।
ओवल्युशन के समय सफेद क्रिमी डिस्चार्ज नॉर्मल माना जाता है। ये डिस्चार्ज इस बात का सबूत है कि आपकी बॉडी में ओवल्युशन हो रहा है।

जरूरत से ज्याद डिस्चार्ज होने का कारण:

वेजाइनल फंगस इंफेक्शन के कारण महिलाओं को जरूरत से ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज होता है। इस इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रजनन अंगों में यीस्ट का तेजी से बढ़ना, हार्मोन में परिवर्तन, ब्रेस्ट फीडिंग, फिजिकल रिलेशन, डायबिटीज, एंटीबायोटिक्स, कमजोर इम्यून सिस्टम, स्प्रे का सेवन करने से भी ये परेशानी ज्यादा हो सकती है। प्रजनन अंग में गुड बैक्टीरिया के मरने से वजाइना में फंगस ज्यादा पनपने लगता है। इसलिए ज्यादा डिस्चार्ज होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info